Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

सोमवार की रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

बैरिया बलिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुघर छपरा के समीप सोमवार की रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल है, जिनमें से चार को वाराणसी रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धनपत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था। तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग दो कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुघर छपरा के पास पहुंची थी, तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई। वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये।


आस-पास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। हादसे में अब तक एक कमांडर जीप चालक व पांच कन्या पक्ष लोगो के मरने की सूचना है। मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया।

मृतकों का नाम व पता

1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर।
2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष।
3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
4. राज गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर
6. नाम अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष। वही
घायलों का नाम व पता
1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष।
2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।
3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष।
5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष।
6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष।
7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष।
8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर।
9. सीताराम पुत्र सुब्बा।
10. परशु राम पुत्र अज्ञात है।
. . … इनसेट- पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने मंगलवार की सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक के पहुंचने पर वहां जीप और पिकअप पलटी हुई थी और सड़क के किनारे टमाटर फैला हुआ था ।

Dainik Anmol News Team