बैरिया बलिया। क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित पुराना शिव मंदिर का जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। बिहार से आये पंडित शिवाकांत शास्त्री के देखरेख में मंगलवार को गंगा जल कलश यात्रा के बाद बुधवार को विद्वान पंडितों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत नगर भ्रमण कर हर हर महादेव,जय श्री राम के गगनभेदी नारा बुलंद कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर भ्रमण कराने के बाद पुनः शिव मंदिर पहुंचकर देवो के देव महादेव भगवान आशुतोष महादेव की मूर्ति(लिंग) स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा प0 शिवाकांत शास्त्री व उनकी टीम द्वारा वैदिक धर्म शास्त्र के तहत शिव श्रोत व मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। गुरुवार को पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में गांव के नर नारी ने तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।