Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

देशी तमंचा एवं कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, दुबहड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दुबहड़,बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार के सुबह दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता।
थाना दुबहड़ के थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराही द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त मन्नू यादव उर्फ महेश यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी पिपरा मठिया थाना दुबहड़, बलिया को बुधवार की सुबह करीब 5:30बजे जनाड़ी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा.315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
दुबहड़ से पन्नालाल गुप्ता की रिपोर्ट:–

Dainik Anmol News Team