Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बलिया के ग्राम विकास अधिकारी पर हुआ नोएडा में जानलेवा हमला

ग्रेटर नोएडा। बलिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) गिरीश कुमार पांडेय पर ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति गोलचक्कर के समीप गुरुवार की देर रात चाकू से हमला कर लूटपाट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद एक्शनमोड में आई पुलिस ने आटो चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिहार के बेगूसराय के रहने वाले बताये जा रहे है।

बताया जा रहा है ग्राम विकास अधिकारी गिरीश कुमार पांडेय ग्रेनो वेस्ट में भांजे के घर आए हुए थे। वे गुरुवार की देर रात सेक्टर 18 से किराये पर ऑटो लिए, उनके साथ उनका साथी भी था। पीड़ित वीडीओ गिरीश कुमार पांडेय ने बताया कि उनका साथी वेदांता अस्पताल के पास उतर गया। वहां से उन्हें महज 200 मीटर आगे भांजे के घर जाना था। इसी बीच, ऑटो चालक अपने एक साथी के साथ मिलकर उन पर चाकू सटाकर लूटपाट किया।

विरोध पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को लहूलुहान करने के बाद ऑटो चालक अपने साथी सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बिसरख थाने में अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ग्राम विकास अधिकारी गिरीश कुमार पांडेय के साथ हुई वारदात की सूचना मिलने के बाद बलिया के कर्मचारियों में आक्रोश है।

Dainik Anmol News Team