Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में में बोले सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त, –मोदी जी के नेतृत्व में बदल रहा है भारत

दुबहड़, बलिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र के रामपुर टिटीही में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। बदला हुआ भारत ही विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आज बदलते हुए भारत में हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति वैश्विक स्तर पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। आज भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण हिंदुस्तान दिन दूना-रात चौगुना के हिसाब से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोटे अनाजों मकई, ज्वार, बाजरा, सांवा-कोदो आदि के प्रयोग पर विशेष बल देते हुए कहा कि मोटे अनाज के सेवन से लोग रोगरहित होते हैं। आज बड़े-बड़े होटलों में मोटे अनाजों के विविध पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। जिसके कारण किसानों की आय बढ़ रही है। हिंदुस्तान का दिल महानगरों में नहीं, भारत के साढे छ: लाख गांव में बसता है। अतः मोदी सरकार का फोकस गांवों के सतत व निरंतर विकास पर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, पोस्ट ऑफिस आदि का स्टाल लगाकर पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्री मस्त द्वारा दर्जनों महिलाओं को उज्जवल गैस योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर आदि एवं आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि मुन्नाराम, नागेश्वर सिंह, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के मंत्री सुशील द्विवेदी, पोस्टमास्टर अविनाश शंकर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, शशांक शेखर तिवारी, श्यामसुन्दर उपाध्याय, सत्यनारायण गुप्ता, विजयप्रताप सिंह, प्रधान गणेश गुप्ता, रजनीश पाण्डेय गबड़ू, बलिराम चौधरी, प्रभात पाण्डेय, विनोद पासवान,अनिल तिवारी, तारकेश्वर गोंड़, हरेंद्र गोड़, सोनू पाण्डेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी दुबहड़ गजेन्द्र प्रताप सिंह एवं संचालन प्रधान सोनू पाण्डेय ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दुबहड़ से पन्नालाल गुप्ता की रिपोर्ट:-

Dainik Anmol News Team