Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

जघन्य मुकदमे में लगभग 20 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूश के साथ गिरफ्तार

सिकन्दरपुर। सिकंदरपुर पुलिस द्वारा बिहार राज्य के जघन्य मुकदमे में लगभग 20 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूश के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय    को चालान कर दिया।मिली जानकारी के अनुशार पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा के नेतृत्व व थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक के निर्देशन में थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने बुधवार को प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कश्यप मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन / सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मुखविर की सूचना पर ग्राम सीसोटार दियारा से बिहार राज्य के जघन्य मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त जय प्रकाश राय पुत्र राम सरीखन राय निवासी ग्राम अमरपुर थाना दरौली जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 1 अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 396/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग

1.396/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

* अभियुक्त का आपराधिक इतिहास *

1. काण्ड सं0 61/2003 धारा 363,364ए,365,34 भादवि थाना दरौली जिला सिवान बिहार

2. काण्ड सं0 68/2003 धारा 307,120बी भादवि व 27 आयुद्ध अधि० थाना दरौली जनपद सिवान बिहार 3. काण्ड सं0 17/2004 धारा 302,34 भादवि व 27 आयुद्ध अधि० थाना दरौली जनपद सिवान बिहार

4. काण्ड सं0 42/2004 धारा 302,34 भादवि थाना दरौली जनपद सिवान बिहार 5. काण्ड सं0 19/2020 धारा 385,387,504,506,34 भादवि थाना दरौली

जनपद सिवान बिहार

* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. जय प्रकाश राय पुत्र राम सरीखन राय निवासी ग्राम अमरपुर थाना दरौली सिवान बिहार

* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी थानाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

2. उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 3. का0 अंगद गुप्ता थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

4. का0 वीरेन्द्र सोनकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

5. का0 प्रदीप सोनकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

सिकन्दरपुर

Dainik Anmol News Team