Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजाति गौरव यात्रा पहुंचा बलिया

बलिया | भारतीय जनता पार्टी उ. प्र. द्वारा नियोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजाति गौरव यात्रा गोरखपुर से 23 नवंबर से प्रारंभ होकर महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, अंबेडकर नगर कुशीनगर, देवरिया से होकर बलिया मे आज 28 नवंबर को उभाव, सिकंदर पुर, मानियर होते हुए बलिया पहुंच चुकी है यात्रा का जोरदार स्वागत बांसडीह में एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मून गोंड एवं प्रतुल ओझा जी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया स्वागत में धर्मेंद्र गोंड,अजय यादव, उमेश गोंड, शुभम यादव, संदीप राजभर, अतुल गोंड, मुन्ना गोंड, विजय गोंड मुख्य रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रदेश संयोजक/ प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने कहा कि यह यात्रा भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म दिन पर निकली है भगवान बिरसा मुंडा का देश को अखंड भारत बनाने में अग्रणी भूमिका रही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाकर भारत की स्वतंत्रता में सहयोग किया जिसके कारण अंग्रेजों ने कैद कर उन्हें जेल में जहर देकर मार डाला भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया है

Dainik Anmol News Team