Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

राष्ट्रीय संविधान दिवस हर्ष पूर्ण ढंग से मनाया गया

बैरिया | राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा, बलिया में राष्ट्रीय संविधान दिवस हर्ष पूर्ण ढंग से रविवार को मनाया गया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने माता सरस्वती तथा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद समवेत राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डा० संजय मिश्र ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। तदोपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का विषय “संविधान के प्रस्तावना में निहित मूल्य” था। गोष्ठी में स्वयं सेवी हर्ष वर्धन सिंह, विशाल तिवारी, आर्यन मिश्र, पलक सिंह, सलोनी सिंह तथा अंजली वर्मा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी डा० संजय मिश्र ने अपने संबोधन में संविधान दिवस मनाने का कारण तथा प्रस्तावना में निहित मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि संविधान के सारे मूल्य संक्षिप्त रूप से इसके प्रस्तावना में मिलते हैं। प्रस्तावना संविधान का दर्पण है। इन्होंने हम भारत के लोग, संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, लोकतंत्र पंथ निरपेक्षता, गणतंत्र स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय पर विस्तृत प्रकाश डाला। अंत में प्राचार्य प्रो० गौरी शंकर द्विवेदी के आभासी आशीर्वचन से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डा० परमानंद पांडेय, रविन्द्र ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।

Dainik Anmol News Team