Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन महंत अवैध नाथ की पुण्यतिथि पर स्वावलंबी भारत को गति देने के लिए युवाओं के जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

बैरिया बलिया। गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन महंत अवैध नाथ की पुण्यतिथि पर स्वावलंबी भारत को गति देने के लिए युवाओं के जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को बैरिया स्थित एक गेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह “मस्त” ने अपने संबोधन में कहा कि आत्म निर्भर भारत व स्वावलंबी भारत की कल्पना गांवो के बिना अधूरी है। आत्म निर्भर भारत दिल्ली,कलकत्ता,मुम्बई व बंगलोर में नही बसती है। भारत के साढ़े छह लाख गांवो में ही आत्म निर्भर भारत बसती है। आत्म निर्भर भारत की कल्पना गांव,किसान,कृषि से ही संभव है। आज भारत जी-20 की अध्यक्षता करके पूरे विश्व को यह संदेश देनेवक काम किया कि आने वाले समय मे भारत ही विश्व गुरु बनेगा। धरती पर सदियों से सिर्फ व सिर्फ सनातन धर्म ही था दूसरा कोई धर्म था ही नही। कृषि व ऋषि परम्परा से ही आत्म निर्भर भारत की कल्पना संभव है। जिस सनातन पर आज जगह जगह बहस चल रहा है उस सनातन परंपरा को पूज्य महंत अवैधनाथ जी, दंतोपंत हेगड़े जी ने अभियान चलाकर राजनैतिक,आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में में जन जागरण का काम किया था उसी की देन है आत्म निर्भर भारत,स्वावलंबी भारत। सनातन पर बहस करने वालो को यह पता ही नही सनातन परंपरा है क्या। किसी के कुछ भी बोल देने से,कह देने से सनातन को खत्म नही किया जा सकता। ऐसे लोगों के उल जलूल भाषण से कुछ देर के लिये उनकी दुकान चल सकती है हमेशा के लिये नही। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता मनोज सिंह अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान को गति देने की जिम्मेदारी मुझे मुख्यमंत्री योगी जी ने दी है। मैं इस स्वावलंबी भारत अभियान को गति देने के साथ युवाओ को जागरूक करने का काम अनवरत जारी रखूंगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू,विजय बहादुर सिंह, रत्नेश सिंह,मदन सिंह,कन्हैया सिंह, तारकेश्वर गोंड़,दिलीप गुप्ता,अश्वनी ओझा,दुर्ग विजय सिंह “झल्लन” श्याम सुंदर उपाध्याय,पलटु उपाध्याय सहित अन्य लोगो ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर एचडीएफसी के जनपद क्लस्टर हेड ने 15 किसानों को उत्कृष्ट कार्यो के लिये अंग वस्त्र व प्रमाण देकर सम्मानित किया। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने किया।

Dainik Anmol News Team