Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

दुबहड़ पुलिस की सक्रियता और तत्परता के कारण, पकड़ी गई तमंचा संग 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

दुबहड़, बलिया। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के निर्देशानुसार अपराध पर नियंत्रण तथा अवैध शराब की तस्करी करने वाले के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुबहड़ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर दुबहड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार की सुबह करीब 8:15बजे जनेश्वर मिश्र सेतु पर बलेनो कार से बिहार ले जाते समय एक अदद.315बोर तमंचा एवं 15पेटी 8 P M फ्रुटी पैक 129.60 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों में एक आशीष कुमार राजभर पुत्र रामबचन राजभर निवासी भीमपुरा थाना नगरा जनपद बलिया तथा दूसरा रितेश यादव पुत्र उमेश कुमार यादव निवासी सोबई बांध थाना सुखपुरा जनपद बलिया हैं। दुबहड़ पुलिस ने पकड़े गए तस्करों को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की।
दुबहड़ से पन्नालाल गुप्ता की रिपोर्ट–

Dainik Anmol News Team