Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

भड़सर ग्राम पंचायत के उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, 57.6% मतदान हुआ

दुबहड़, बलिया। दुबहड़ ब्लाक के भड़सर गांव में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए मतदान बुधवार को शांति पूर्ण तरीके से हुआ। उपचुनाव में कुल 57.6फीसदी वोट पड़े।कुल 1381मतदाताओं में से 801वोट डाले गए। इसमें 413पुरूष एवं 388महिला मतदाता ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए कुल 5प्रत्याशी मैदान में हैं। ज्ञात हो कि एक जून को ग्राम प्रधान आशा देवी के निधन से यह पद रिक्त हो गया था।
मतदान के लिए भड़सर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर दो मत दान केन्द्र बनाए गए थे। इस चुनाव को शांति पूर्वक संचालित कराने के लिए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा डेढ़ दर्जन पी ए सी के जवान , एक कलेक्टर मोबाइल जिसमें 6सीनियर कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक के साथ दिन भर लगे रहे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो कर शाम पांच बजे तक हुआ। मतगणना 8सितम्बर को ब्लाक मुख्यालय पर होगी।
दुबहड़ से पन्नालाल गुप्ता की रिपोर्ट–

Dainik Anmol News Team