Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल

बैरिया बलिया। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र बैरिया से आपूर्ति होने वाला बिजली का कोई शेड्यूल नही रह गया है। रात्रि में कभी एक दो घंटे तो दिन में दो घंटे विद्युत आपूर्ति होने से लोगो मे बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। बिजलीघर पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कभी रहते नही हैं। संयोग से कभी उनका मोबाईल कभी रिसीव भी हो जाता है तो रटा रटाया जबाब हाजिर रहता है कि 33 हजार में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। कार्य प्रगति पर है जैसे ही फाल्ट ठीक हो जाता है आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि आयेदिन अगर विभाग सिर्फ व सिर्फ फाल्ट को ठीक करायेगा तो क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कैसे होगी। कभी फाल्ट का बहाना तो कभी ऊपर से विद्युत आपूर्ति न मिलने का बहाना इन फीडरों पर तैनात जेई व कर्मचारियों का हथियार बनता जा रहा है। संविदा कर्मी लाइन फाल्ट का बहाना बनाकर लोगो से इसे ठीक करने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली कर इनका शोषण करते हैं। विद्युत उपकेंद्र बैरिया के उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से बैरिया क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में अविलम्ब सुधार की गुहार लगाई है।

Dainik Anmol News Team