बलिया।13 अगस्त रविवार को सुबह 8:00 बजे महापुरुषों के मूर्ति पर स्वच्छता एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रत्येक मूर्ति व्यवस्था के लिए संयोजक बनाए गए हैं। उक्त बातें भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने बताया कि मंगल पाण्डेय की मुर्ती के सफाई व माल्यार्पण के लिए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को, कुंवर सिंह के लिए अश्विनी सिंह, रामदहीन ओझा के लिए नितू पाण्डेय, अम्बेडकर संस्थान के लिए प्रशान्त श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र बोस के लिए मंयक शेखर तिवारी,चित्तुपाण्डेय के लिए जावेद कमर खां, सेनानी उमाशंकर के लिए अभिषेक सोनी,गांधी चौक के लिए संजीव कुमार डम्पू, चन्द्रशेखर आज़ाद के लिए मुन्नजी कुमार, तारकेश्वर पाण्डेय के लिए संतोष पाण्डेय को तथा लाल बहादुर शास्त्री के लिए सोनी तिवारी को संयोजक बनाया गया है।