Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह की गोली लगने से मौत

बलिया। बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह की उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात आपसी कलह में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना में बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी मनीष सिंह (40 साल) घायल हो गये।
बताया जाता है मृतक शत्रुघ्न सिंह नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के भसुर है। सोमवार की देर रात वे पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर वार्ड नंबर 10 में स्थित आवास पर गये थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और गोली चल गयी। गोली चलने से शत्रुघ्न सिंह व दामाद दोनों घायल हो गये। सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हेंशत्रुघ्न सिंह को मृत घोषित कर दिया। मनीष सिंह पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है
उभांव थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि वार्ड नंबर 10 मनीष सिंह के घर पर ही घटना हुई है।

Dainik Anmol News Team