Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बैरिया स्थित डाकबंगला पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की 16 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

बैरिया बलिया।चन्द्रशेखर जी की 16 वीं पुण्यतिथि शनिवार को बैरिया स्थित डाकबंगला पर मनाई गई।उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में श्रीनाथ सिंह नेताजी ने चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व व कृत्रित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हें भारतीय राजनीति का फक्कड़ कबीर बताते हुए कहा कि वह सदैव बिना राजनीतिक लाभ हानि की चिंता किए बिना अपने विचारों को बेबाकी से रखते थे। श्री सिंह ने कहा कि जब सारा मुल्क इंदिरा द्वारा स्वर्ण मंदिर में किए गए आपरेशन ब्लू स्टार को आपरेशन के पक्ष में था, तो उस वक्त एक मात्र नेता चन्द्रशेखर थे, जिन्होंने इस कार्य का विरोध किया था। वह प्रखर वक्ता, राजनेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक थे। उन्होंने अपने आठ माह के प्रधानमंत्रीत्व काल में नेतृत्व क्षमता की ऐसी छाप छोड़ी कि जिसे आज भी याद किया जाता है। भाजपा नेता हरिकंचन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चद्रशेखर जी राष्ट्रीय मसलों व जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध व सहयोग भी किया करते थे। चन्द्रशेखर जी समता मूलक समाज में विश्वास रखते थे। उनके विचार, उनकी सोच और दृष्टि में एक समृद्ध भारत की तस्वीर रही है। चन्द्रशेखर जी हमेशा से गांधीवादी तरीके से समस्या को सुलझाने में विश्वास रखते थे। उनके विचार आज भी काफी प्रसांगिक है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,राजनारायण सिंह, पप्पू सिंह,दिलीप सिंह,दुर्गा सिंह अरुण सिह, निर्भय सिह गहलोत, जितेन्द्र कुमार मिश्र, राजनरायन सिह, विनोद सिह, अजय मोहन सिंह, मदन सिह, दिग्विजय सिंह,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Dainik Anmol News Team