Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

शुक्रवार को घाघरा नदी में डुबे दो युवकों में से एक का शव मिला

बलिया|

घाघरा नदी में शुक्रवार की दोपहर बाद स्नान करने गए थाना क्षेत्र के भोपालपुर निवासी दो किशोर डूब गए। इनमें से एक का शव शनिवार की सुबह घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर पानी पर उतराया हुआ मिला। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। होली का उत्साह फीका पड़ गया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

भोपालपुर निवासी रामवृक्ष पांडे का 16 वर्षीय पुत्र दुर्गेश तथा राजाराम यादव का 14 वर्षीय पुत्र लालचंद शुक्रवार को दिन में रंग खेलने के बाद नदी में नहाने चले गए। काफी देर तक दुर्गेश घर नहीं पहुंचा तो उसका छोटा भाई अंगद खोजते हुए नदी के पास पहुंचा। किनारे पर दुर्गेश की साइकिल, कपड़ा व मोबाइल चप्पल पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही ग्रामीणों को हुई। प्रधान प्रतिनिधि श्रीकृष्ण चौधरी की सूचना के बाद एसएचओ रामायण सिंह ने भोजछपरा निवासी गोताखोर रमेश बिंद, लाल बहादुर, रामअवध व श्रवण को पानी में उतार कर घंटों तलाश करायी लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। अंधेरा होने के कराण तलाशी का काम प्रशासन ने रोक दिया। शनिवार की सुबह पड़ोसी विमलेश यादव, मनोज यादव ने नाव लेकर खोजबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से करीब एक किमी दूर गोबरही के पास लालचंद का शव पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्गेश का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Dainik Anmol News Team