Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने बाढ़ पीड़ितों में राशन किट व तिरपाल का वितरण किया

बैरिया बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र (दयालु), के साथ मंत्री दानिश आजाद,विधायिका बांसडीह केतकी सिंह व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को चांद दियर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एनडीआरएफ टीम के साथ घूम घूम कर स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने लोगों को आस्वस्त किया कि हम सभी आपके साथ हैं। हर समस्या का निदान किया जायेगा। बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्या को जानी व मौके पर मौजूद एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व उपजिलाधिकारी सुनील कुमार से बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या का निदान करने का निदेश दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा बाढ़ की त्रासदी का दंश क्या होता है इसे मैं बखूबी जनता हूँ। बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री ने लोगो को आश्वस्त किया कि सरकार आपके साथ है। किसी तरह की कोई समस्या किसी भी व्यक्ति को होने नही दी जायेगी। जिले व तहसील स्तर के अधिकारियों की तैनाती 24/7 कर दी गयी है। अधिकारी गण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर इसकी प्रगति रिपोर्ट से हमे अवगत कराते रहेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या होती है तो इन अधिकारी से अपनी समस्या बेहिचक बताये। हर समस्या का समाधान का हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर बाढ़ विभाग के डाक बंगला पर प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने बाढ़ पीड़ितों में राशन किट व तिरपाल का वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद करते हुये कहा कि इस राशन वितरण किट व तिरपाल से जो भी लोग बंचित हो गये हो वह नाराज व निराश न होवे। उन्हें भी वह सभी सामान दी जायेगी जो अन्य लोगों को मिली है। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बंधे व गांवों मे बाढ़ से घिरे लोगों को दोनों टाइम पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाय। इसमे किसी तरह की कोताही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी।

Dainik Anmol News Team