Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी की मौजूदगी में वादी दिवस का हुआ आयोजन

बैरिया। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी की मौजूदगी में वादी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक वादियों को उनके मुकदमों से सम्बंधित मामलों के प्रगति की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीओ बैरिया उस्मान, प्रभारी निरीक्षण रामायण सिंह तथा थाना क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी व हल्का क्षेत्र के उप निरीक्षक भी मौजूद थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आजमगढ़, दूसरे मंगलवार को बलिया, तीसरे मंगलवार को मऊ व चौथे मंगलवार को प्रत्येक जनपद में जनपद स्तर पर वादी दिवस का आयोजन 12 बजे से 02 बजे तक व पुनः 03 बजे से 04 बजे होगा। उक्त दिवस पर उपस्थित होने के लिये वादियों को तीन दिन पहले जानकारी दे दी जायेगी। उसमें मारपीट, महिलाओं से सम्बंधित मामले, हत्या, वाहन चोरी , लूट सम्बंधित मामलों में जिन्होंने मामला दर्ज कराया हैं उन्हें मुकदमे के प्रगति की जानकारी दी जायेगी। मंगलवार को मारपीट, जमीनी विवाद व सम्पत्ति से सम्बंधित चार दर्जन से अधिक मामलों की जानकारी वादियों को दी गई। इस सभी विभिन्न मामलों के विवेचक भी मौजूद थे।

Dainik Anmol News Team