Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

रसड़ा के भगत सिंह तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया हर घर तिरंगा कार्यक्रम

रसड़ा(बलिया)। नगर के भगत सिंह तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत भगत सिंह की प्रतिमा का साफ सफाई एवम माल्यार्पण कर सुभारम्भ किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जिला अध्यक्ष संजय यादव जिलामहामंत्री प्रदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं संग भगत सिंह की मूर्ति की साफ़ सफाई के साथ ही माल्यार्पण किया। सहजानंद ने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हर घर पर तिरंगा लगाने के साथ साथ तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह रिंकू, संदीप सोनी, जे पी वर्मा,अरुण भारती, निखिल त्रिपाठी, सतवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Anmol News Team